भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने अमेरिका की ओर से भारत को अपने पांचवीं पीढ़ी के F-35 स्टील्थ फाइटर एयरक्राफ्ट बेचने संबंधी दावों पर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया है। जोधपुर में मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज 'तरंग शक्ति-2026' के समापन समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में इंडियन एयर फोर्स चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने अहम टिप्पणी की।
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि हमें कोई ऑफिशियल ऑफर नहीं आया है F-35 का। मैं अभी इधर PACAF कमांडर को बता रहा था कि हमें तो जहाज के पास जाने नहीं दे रहे आपके लोग, आप हमें बेचने की बात करते हैं। तो ऐसा कोई ऑफिशियल ऑफर हमारे पास नहीं आया है जो हमारे तक पहुंचा हो। 
अभी तक कोई फैसला नहीं
भारतीय वायुसेना चीफ ने आगे कहा कि और जहां तक Su-57 का सवाल है, हमें खबर आई है कि उन्होंने ऑफर किया है। लेकिन अभी तक कोई डिसीजन नहीं हुआ है कि हमें चेक करना है या नहीं करना है। जब हमें डिसीजन दिया जाएगा, हम उसको इवेलुएट करेंगे कि हमारी रिक्वायरमेंट्स पर वो कितना खरा उतरता है। बाकी उसकी कितनी कैपेबिलिटीज हैं, वो सब ओपन सोर्स में अवेलेबल हैं, तो अभी हमें उतना ही पता है।
भारत इस दिशा में कर रहा काम
उन्होंने आगे कहा कि भारत भविष्य की कॉम्बैट एयरक्राफ्ट जरूरतों का मूल्यांकन कर रहा है और साथ ही स्वदेशी रक्षा निर्माण को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है। देश रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और विदेशी सप्लायर्स पर निर्भरता कम करने की अपनी लंबी अवधि की रणनीति के तहत अपने खुद के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट के विकास पर काम कर रहा है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).