रिपोर्ट : LegendNews
शांति वार्ता की नाकामी के बाद ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने कहा, कोई रास्ता निकालें
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद मध्य पूर्व के हालात को लेकर संदेह बना हुआ है.
शांति वार्ता की नाकामी के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अमेरिका और ईरान से 'कोई रास्ता निकालने' की अपील की है.
डाउनिंग स्ट्रीट ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री स्टार्मर ने ईरान और अमेरिका दोनों से अपील की है कि वे "कोई रास्ता निकालें."
ओमान के सुल्तान के साथ बातचीत में स्टार्मर ने कहा कि सीज़फ़ायर जारी रहना "बेहद ज़रूरी" है और "सभी पक्षों ने आगे किसी भी तरह के तनाव से बचने की कोशिश की है."
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटफ़ोर्ड ने बीबीसी के 'संडे विद लॉरा कुएन्सबर्ग' कार्यक्रम में कहा कि ईरान में युद्ध ख़त्म करने के लिए शुरुआती बातचीत का बिना किसी समझौते के टूट जाना "निराशाजनक" है.
स्ट्रीटफ़ोर्ड ने इस संघर्ष में शामिल न होने के ब्रिटेन के फ़ैसले का बचाव किया.
इससे पहले पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली बातचीत बिना किसी नतीजे के ख़त्म हो गई. इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने देश रवाना हो चुके हैं.
-Legend News

Recent Comments