मथुरा। नाले खुले होने के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं के अलावा वायु प्रदूषण को लेकर नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपे जाने के बाद नालों को ढकने का काम शुरू कर द‍िया  गया है। 

गौरतलब है क‍ि व‍िगत दि‍नों ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के बाद उन्हें खुला छोड़ दिए जाने से पिछले दिनों एक महिला अपने बच्चे के खुले नाले गिर जाने बाद नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से शि‍कायत की थी, ज‍िसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और अब टीमों द्वारा खुले नालों को ढकने तथा नालों से निकलने वाली गंदगी को तुलरंत हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 

नगर निगम की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नालों को ढकने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं। 

संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जनहित में सराहनीय कार्य करने के लिए नगर आयुक्त एवं नगर निगम कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि खुले नालों को ढकने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).