ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है. दूतावास ने भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ देने के लिए कहा है.
एडवाइज़री में कहा गया है, हाल की घटनाओं को देखते हुए, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें. यह काम दूतावास के साथ मिलकर और दूतावास की ओर से बताए गए तरीक़ों से ही करें.
दूतावास ने स्पष्ट किया, फ़िर से साफ़ तौर पर कहा जाता है कि दूतावास से बात किए बिना किसी भी अंतर्राष्‍ट्रीय ज़मीनी सीमा की तरफ़ जाने की कोशिश न करें. दूतावास ने आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं:
मोबाइल नंबर: +989128109115, +989128109102, +989128109109, +989932179359
ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).