रिपोर्ट : LegendNews
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सहायक कमांडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
यूपीएससी सीएपीएस एसी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सहायक कमांडेंट (AC) के पदों पर भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा प्रवेश पत्र (UPSC CAPF AC Admit Card 2024) आज यानी शुक्रवार, 26 जुलाई को जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा की तिथि यानी 4 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।
डाउनलोड लिंक एक्टिव
UPSC ने CAPF सहायक कमांडेंट परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाने को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रकाशित किया जबकि इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को अप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर एक्टिव किया है।
उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए ‘विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र’ लिंक पर क्लिक करें और फिर नए पेज पर सम्बन्धित परीक्षा के प्रवेश पत्र (UPSC CAPF AC Admit Card 2024) डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सम्बन्धित पेज पर उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आइडी और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करना होगा, जिसके बाद प्रवेश-पत्र को प्रिंट व डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना प्रवेश पत्र (UPSC CAPF AC Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे - नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई हेल्पलाइन के माध्यम से समय रहते संपर्क करें।
बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सहायक कमांडेंट के कुल 506 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
-Legend News

Recent Comments