रिपोर्ट : LegendNews
अब झारखंड के छात्र आंदोलन का अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने किया समर्थन
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती में अनियमितताओं को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रदर्शन का समथर्न किया है। जानें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर क्या कहा?
सोनाक्षी ने किया वीडियो पोस्ट
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट कर छात्रों का समर्थन किया। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘झारखंड के छात्रों पर सबकी निगाहें हैं। अपने देश के छात्रों को इस तरह की स्थिति से गुजरते देखना बेहद दुखद है। यह कब रुकेगा?’
बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक और वीडियो साझा किया जिसमें विरोध प्रदर्शन में शामिल एक छात्र मीडिया से बात करते हुए सवाल उठाता नजर आया कि राज्य के संघर्षों पर राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता?
कब से हो रहा विरोध प्रदर्शन
झारखंड राज्य की राजधानी रांची में छात्र 29 जुलाई से स्टेडियम में अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे हैं। वह 14वीं जेपीएससी परीक्षा, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस विरोध प्रदर्शन से झारखंड सरकार पर स्वतंत्र जांच और राज्य की भर्ती एजेंसियों में बदलाव की मांग बढ़ गई है।
पेपर लीक के विरोध का समर्थन भी किया
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले नीट पेपर लीक मामले के विरोध का भी समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सड़कों पर उतरे छात्रों के बारे में अपनी चिंता जाहिर की थी। उसी तरह इस बार भी उन्होंने झारखंड के छात्रों का साथ दिया है।
-Legend News

Recent Comments