रिपोर्ट : LegendNews
मधुबाला की बायोपिक के लिए अभिनेत्री शरवरी वाघ का नाम फाइनल होने की चर्चा
बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। आए दिन नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। पहले इसके लिए सारा अर्जुन, अनीत पड्डा और कियारा आडवाणी का नाम सामने आया था।
अब ताजा खबर के मुताबिक एक नई एक्ट्रेस का नाम इसमें शामिल हो गया है। खबर है कि शरवरी वाघ को इस किरदार के लिए चुना गया है।
शरवरी वाघ का नाम सबसे आगे
न्यूज़18 की एक रिपोर्ट के अनुसार शरवरी () का नाम इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे आगे चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरवरी को अब इस भूमिका के लिए टॉप एक्टर्स में गिना जा रहा है।
हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि शरवरी को इसके लिए अप्रोच किया भी गया है या नहीं?
मधुबाला की बायोपिक फिल्म इंडस्ट्री में सबसे चर्चित अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक है। पिछले कुछ महीनों से इस भूमिका के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है।
शरवरी के आने वाले प्रोजेक्ट्स
इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन करेंगे, जिन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म डार्लिंग्स के लिए जाना जाता है। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और क्रिटिक्स से इसे बहुत तारीफ मिली थी। फिल्म निर्माताओं द्वारा आने वाले महीनों में कास्टिंग के बारे में और अधिक जानकारी देने की उम्मीद है। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल शरवरी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मैं वापस आउंगा की रिलीज का इंतजार कर रही है। इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।
-Legend News

Recent Comments