बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 1980 से 1990 के दशक की हिंदी फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए थे। हालांकि कभी लीड एक्ट्रेस के तोर पर वह इंडस्ट्री में राज नहीं कर पाईं लेकिन कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं और साइड रोल्स के जरिए ही उन्होंने लोगों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। खैर, उनकी निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है।
मधु के निधन की खबर मिलते ही सुभाष घई उन्हें श्रद्धांजली दी है। उन्होंने याद करते हुए कहा कि वह एक 'विनम्र' महिला थीं। सुभाष घई ने बताया था कि उन्होंने उन्हें 'लंबी जुदाई' में कास्ट क्यों किया था। उनके मुताबिक 'ये पाकिस्तानी सिंगर रेशमा का गाया एक लोकगीत था। इसलिए मुझे पर्दे पर एक नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेस की जरूरत थी, जिसकी आंखों में चमक हो। इसीलिए उसे कास्ट किया और गाना अमर हो गया। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।' 
मधु मल्होत्रा ने 100 से ज्यादा फिल्में कीं
मधु मल्होत्रा ने सुभाष घई की बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई फिल्म 'हीरो' जो 1983 में आई थी और जैकी श्रॉफ-मीनाक्षी शेषाद्री लीड रोल में थे, उसके गाने 'लंबी जुदाई' में लिप सिंक करती हुई नजर आई थीं। इसके अलावा, वह 1982 में आई 'सत्ते पर सत्ता' में एक्टर पेंटल के साथ दिखी थीं। वह उस दौर का जाना-पहचाना नाम थीं और 100 से ज्यादा फिल्मों में इन्होंने काम भी किया था। 
मधु मल्होत्रा की फिल्में
मधु ने 'विश्वनाथ' (1978), 'कर्ज' (1980) और 'विधाता' (1982) जैसी फिल्मों में कैमियो किया था। वहीं, मोहन भाकरी की हॉरर फिल्मों जैसे खूनी मुर्दा (1989) और रूहानी ताकत (1991) में नजर आई थीं। इन्होंने 19745 में रिलीज हुई रामसे ब्रदर्स की हॉरर मूवी 'अंधेरा' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। लेकिन हिंदी सिनेमा में बड़ी एंट्री 1979 में शक्ति सामंता की एक्शन फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' से हुई थी। फिर 1980 में ये 'कर्ज' में पिंकी के रोल में दिखी थीं। मधु मल्होत्रा को आखिरी बार मोहन भाकरी की वो बेवफा थी (2000) में देखा गया था, जिसमें अन्नपूर्णा और सुदेश बेरी ने अभिनय किया था। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).