रिपोर्ट : LegendNews
अभिनेता आयुष्मान खुराना को मिला धमकी वाला मैसेज, करोड़ों रुपए की मांग
आयुष्मान खुराना को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। ऐसा दावा किया गया है कि जिसने धमकी वाला मैसेज किया है उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया है। मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक मैसेज भेजने वाले ने आयुष्मान से करोड़ों रुपए की मांग की है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और भेजने वाले द्वारा बताई गई पहचान की पुष्टि कर रही है। जांच के हिस्से के तौर पर, ऑफिशियल इस ऑडियो मैसेज के कम्पैरिजन को अपने रिकॉर्ड में मौजूद, उसी नाम वाले एक व्यक्ति की रिकॉर्डिंग से कर रहे हैं।
फिलहाल जांच चल रही है और भेजने वाले का लॉरेंस गैंग से कथित संबंध अभी तक साबित नहीं हुआ है। फिलहाल इस मामले पर आयुष्मान खुराना का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।
तुषार को मिली थी पहले धमकी
बता दें कि आयुष्मान से पहले तुषार कपूर को गैंगस्टर हरी बॉक्सर की धमकी मिली थी। हरी ने तुषार से 5 करोड़ की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ऑफिशियल्स ने बताया कि हरि बॉक्सर से जुड़ी पिछली धमकियों के साथ आवाज को कम्पेयर करने पर पता चला कि कॉल करने वाला वो गैंगस्टर नहीं है जिसका उसने दावा किया था।
टाइगर श्रॉफ पर चली थी गोलियां
वहीं इससे पहले पिछले महीने 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर गोलियों से हमला किया गया था। टाइगर अपनी गाड़ी में थे जब 2 लोग बाइक में बैठकर आए और उन्होंने टाइगर पर गोलियों से हमला करना शुरू कर दिया। अच्छी बात ये है कि टाइगर इस हमले में बच गए। हालांकि उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक शख्स को लग गई थी।
आयुष्मान की प्रोफेशनल लाइफ
आयुष्मान की कुछ दिनों पहले फिल्म उड़ता तीर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान लीड रोल में थीं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है।
-Legend News

Recent Comments