बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शनिवार की सुबह अक्षय कुमार, महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी रहे। उन्होंने बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर अलसुबह होने वाली भस्म आरती में भी हिस्‍सा लिया। शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल पूछा गया, लेकिन इसका जवाब अक्षय कुमार ने दिया। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा- ये छोटी-छोटी चीजे हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तरक्की मांगी जाती है। देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।' 
अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक का समय हो गया है। उनके नाम पर कई हिट फिल्में हैं। फिल्मों के साथ-साथ अक्षय अपने अफेयर्स के लिए भी खूब चर्चा में रहे हैं। अक्षय कुमार एक समय इंडस्ट्री के दिलफेंक एक्टर की छवि रखते थे। ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले उनका रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से रिश्ता खूब चर्चा में रहा। अक्षय ने खुलकर इसे स्वीकारा भी था।
एक टीवी शो में अक्षय कुमार से उनके रवीना और शिल्पा से रिश्ते पर सवाल किए गए थे। जब होस्ट ने पूछा कि क्या आपका रवीना और शिल्पा से अफेयर रहा है। तो इस पर अक्षय ने साफ कहा था कि जी बिल्कुल अफेयर रहा है। 
शिल्पा और रवीना दोनों से ही अक्षय का रिश्ता इस लेवल पर पहुंचा था कि शादी की भी बात होने लगी थी लेकिन दोनों ही रिश्ते ज्यादा नहीं चल सके। अक्षय ने जनवरी 2001 में ट्विंकल खन्ना के साथ शादी कर ली थी। दोनों आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों के2 बच्चे हैं।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).