रिपोर्ट : LegendNews
अभिजीत दीपके ने कहा, अब एहसास हुआ कि भूख हड़ताल करना कितना कठिन है
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का अनशन रविवार (19 जुलाई) को दूसरे दिन भी जारी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उन्हें एहसास हुआ है कि भूख हड़ताल करना कितना कठिन होता है. उन्होंने अनशन पर बैठे अन्य लोगों के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया.
अभिजीत दीपके ने कहा, मेरी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है. अब मुझे पता चला है कि यह कितना मुश्किल है. मैं सोनम सर और यहाँ भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को सलाम करता हूं. मैं कल होने वाले मार्च के लिए अपनी ऊर्जा बचा रहा हूं.
इससे पहले सोनम वांगचुक दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे, लेकिन शनिवार सुबह पुलिस उन्हें उठाकर अस्पताल ले गई. इसके बाद अभिजीत दीपके अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
वहीं, सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रस्तावित संसद मार्च है, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की जा रही है.
-Legend News

Recent Comments