रिपोर्ट : LegendNews
MCD के उपचुनाव में AAP ने भाजपा पर लगाया परिणाम बदलने का आरोप
दिल्ली नगर निगम (MCD) के उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में 'नतीजे बदलने' के आरोप लगाया है.
'आप' ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, भाजपा ने गिरने की सारी हदें पार कर दीं.
बयान में कहा गया, लोकतंत्र में सरेआम डकैती चल रही है. न्यूज़ चैनल आम आदमी पार्टी उम्मीदवार की जीत की ख़बर चला चुके थे.
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 'आप' की जीत दिखा दी गई थी, फिर भी चुनाव आयोग ने नतीजे भाजपा के पक्ष में बदल दिए.
हालांकि 'आप' की ओर से जारी बयान में ये साफ़ नहीं है कि वह किन सीटों की बात कर रहे हैं.
वहीं दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी जीत को 'जनादेश का स्पष्ट संदेश' बताया है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, निकाय उपचुनाव परिणामों ने यह पुनः प्रमाणित कर दिया है कि दिल्ली की जनभावना सार्थक कार्य, विश्वसनीय नेतृत्व और जवाबदेह शासन पर अपना विश्वास प्रकट कर रही है.
-Legend News

Recent Comments