आमिर खान प्रोडक्शंस की अनोखी जासूसी फिल्म 'हैप्पी पटेल' की घोषणा आखिरकार हो ही गई है। इस फिल्म से वीर दास ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है और वह मोना सिंह के साथ लीड रोल्स में नजर आएंगे। जैसे इसका टाइटल मजेदार है, वैसे ही मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो और भी मजेदार अंदाज में रिलीज किया है, जिसमें आमिर खान और वीर दास दिखाई दे रहे हैं।
'हैप्पी पटेल' की घोषणा बिल्कुल हटके और बेहद मजेदार तरीके से की गई है। वीडियो में आमिर खान, वीर दास से पूछते नजर आते हैं कि आखिर वो फिल्म में एक्शन, रोमांस और यहां तक कि आइटम नंबर को किस अंदाज़ में दिखाने वाले हैं। आमिर को लगातार यह चिंता सताती दिखती है कि दर्शक इस सब पर कैसा रिस्पॉन्स देंगे जबकि उसी समय वीडियो में दूसरे लोग फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। उनकी बातचीत का यह मजेदार कंट्रास्ट पूरे अनाउंसमेंट को बेहद मनोरंजक बना देता है। इतना तो पक्का है कि एक बिल्कुल अलग तरह की सिनेमा आने वाली है।
आमिर खान की 'हैप्पी पटेल' की रिलीज डेट
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'हैप्पी पटेल' का निर्देशन वीर दास कर रहे हैं और यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के इस अनाउंसमेंट वीडियो को देखकर ऋतिक रोशन, शाहीन भट्ट, सोनाली बेंद्रे, वेदांत सिन्हा, समेत अन्य की हंसी छूटी है। साथ ही फैंस ने भी कहा कि फिल्म की घोषणा जोरदार है। 
आमिर खान के साथ वीर दास का दूसरा कोलैबोरेशन
सबसे खास बात ये है कि आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा हटकर और अनोखी कहानियां बड़े ही सलीके से पेश करता आया है। इस बार वो मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास के साथ काम कर रहे हैं, जो न सिर्फ अपनी कॉमेडी स्पेशल्स के साथ दुनिया भर में परफॉर्म कर चुके हैं, बल्कि 'गो गोवा गॉन', 'बदमाश कंपनी' और 'दिल्ली बेली' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म वीर दास का आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'दिल्ली बेली' के बाद दूसरा कोलैबोरेशन है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).