रिपोर्ट : LegendNews
अयोध्या के राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया युवक
अयोध्या से खबर आ रही है कि एक शख्स ने राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश की। जब उसे लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उसने धार्मिक नारे लगाए। उसे सुरक्षाबलों ने हिरासत में ले लिया है। युवक की पहचान हो गई है, बताया जाता है कि वह कश्मीर का रहने वाला है।
शनिवार को राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे के पास एक युवक नमाज पढ़ता देखा। जब कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने रोका। इस पर युवक चिल्लाने लगा और धार्मिक नारे लगाने लगा। बवाल सुनकर सुरक्षाबल आए और युवक को हिरासत में ले लिया।
तमाम सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। उसकी पहचान अहमद शेख के रूप में हुई है। वह श्रीनगर के शोपियां का रहने वाला बताया जा रहा। उसकी उम्र करीब 50 साल के आसपास है। इस घटना के बाद से अयोध्या में कश्मीरी शॉल बेचने वालों से पूछताछ हो रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
बताया जा रहा है कि वह गेट नंबर 1 से राम मंदिर परिसर में घुसा था। हालांकि, अभी तक इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन जाहिर तौर पर यह संवेदनशील घटना है।
-Legend News

Recent Comments