कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई थी, उसका एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई अकाउंट से महिला का वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि उनका नाम लेरिसा है।
वीडियो में महिला पुर्तगाली भाषा में बात करते हुए कहती है- दोस्तो, मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है! भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो, क्या पागलपन है! मैं तो कभी भारत भी नहीं गई। 
राहुल ने बताया था ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर 22 वोटर आईडी पर 
राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने नीली डेनिम जैकेट पहने एक लड़की की फोटो दिखाकर सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल का क्या काम है। 
उन्होंने कहा, ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में 10 बूथ पर कभी सीमा, स्वीटी तो कभी सरस्वती के नाम पर 22 वोट डाले। राहुल ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि यह तस्वीर अनस्प्लैश और पेक्सेल्स जैसी स्टॉक फोटोग्राफी वेबसाइटों पर फ्री डाउनलोड के लिए मौजूद है। 
लेरिसा ने कहा- वह तस्वीर मेरे मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की है, जब मैं 18-20 साल की थी। वह एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई और मेरी इजाजत के बिना इस्तेमाल की गई। अब मैं मॉडल नहीं हूं। वे लोगों को ठगने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं। भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).