रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की एक यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के हॉस्टल के स्पोर्ट्स हॉल में शनिवार को चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीच-बचाव करने की कोशिश में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए।
किशोर ने चाकू से किया हमला
गृह मंत्रालय के अनुसार शुरुआती रिपोर्ट्स में पता चला है कि चाकू से लैस एक टीनएजर रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक के ऊफ़ा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के मेडिकल यूनिवर्सिटी डॉरमेट्री में घुस गया और वहां रहने वाले छात्रों पर हमला कर दिया, जिसमें कई छात्रों को चाकू मारा गया।  
गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्का ने बताया कि हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके दौरान दो पुलिस अधिकारियों को चाकू मारा गया। इसके अलावा संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक नुकसान पहुंचाया। 
घायल छात्रों की मदद के लिए ऊफ़ा जा रहे अधिकारी
वहीं रूस में भारतीय दूतावास ने कहा, "ऊफ़ा में हमले की एक दुखद घटना हुई है। चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं। दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है और कज़ान में कॉन्सुलेट के अधिकारी घायल छात्रों की मदद के लिए ऊफ़ा जा रहे हैं।" 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).