राजस्थान के कोटा में कल रात तीन मंजिला इमारत अचानक से गिर गई. बिल्डिंग के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 13 के करीब घायल हो गए. इस घटना से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. 
बिल्डिंग गिरने से भीख मांगने वाले एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. वहीं कोटा में रखकर पढ़ाई करने वाले बंगाल निवासी 20 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई. वह कोटा में रखकर निजी कोचिंग में तैयार करता था. घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रहा है. बिल्डिंग में दिल्ली स्पाइस रोल हट नाम से एक रेस्टोरेंट भी था और हादसे के समय वहां काफी भीड़ थी. 
कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता सक्सेना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि घटनास्थल से कुल 10 लोग अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से दो लोगों को मृत लाया गया था. 
लोकसभा स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने एक्स पर पोस्ट किया, "कोटा के इंद्र विहार में बिल्डिंग गिरने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है. ज़िला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं."
"हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है. मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा कोटा के व्यस्त इलाके जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंद्र विहार में ओपेरा हॉस्पिटल गेट के सामने हुआ. रात के समय करीब 8:45 जब रेस्टोरेंट में चहल-पहल थी, तभी अचानक तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई. 
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट चल रहा था, जिनमें नॉन-वेज रेस्टोरेंट प्रमुख था. नीचे दुकानों में ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे. पार्किंग एरिया में बैठे लोग भी घटना से प्रभावित हुए. घटना के समय तेज आवाज आई और पूरी इमारत गिर गई. इमारत के पीछे वाली बिल्डिंग में जेसीबी से काम चल रहा था, जिससे इमारत की नींव में कंपन हुआ और वह गिर गई.  
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).