चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 11 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. CSK ने 212 रन बनाने के बाद दिल्ली को 189 रनों पर ही समेट दिया. जिससे वो इस सीजन लगातार तीन हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल हो गए. लेकिन इस मैच में दो बड़े खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया.

CSK कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना
रुतुराज गायकवाड़ को मैच में धीमी ओवर-रेट के उल्लंघन के लिए सजा मिली. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान उनकी टीम की ओवर-रेट धीमी रहने पर उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. IPL के बयान में कहा गया, 'चूंकि IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला उल्लंघन था, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.' इससे पहले गिल और अय्यर पर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है.

बेंच पर बैठे खिलाड़ी पर भी लगा जुर्माना
मैच में रुतुराज गायकवाड़ के अलावा एक ऐसे खिलाड़ी पर भी भारी जुर्माना लगाया गया, जो प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं था. वो खिलाड़ी दिल्ली के नीतीश राणा हैं. उन पर अंपायरों के साथ तीखी बहस के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, और साथ में एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. नीतीश को यह सजा तब दी गई जब उनको 19वें ओवर में चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करने का दोषी पाया गया. नीतीश ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा स्वीकार भी कर ली.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).