गोवर्धन/मथुरा। 'जन जन की यही पुकार, स्कूल चलो अबकी बार, शिक्षा हमारा मूल अधिकार' नारों के साथ 'स्कूल चलो अभियान' के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगौसा में पंचायत स्तरीय रैली निकाली गई। 

विदित है कि प्रदेश से लेकर जनपद में विकासखण्डवार स्कूल चलो अभियान रैली का निरंतर संचालित की जा रही हैं।इसी क्रम में ग्राम पंचायत भगौसा में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से अभिवावकों से संपर्क करने के दौरान शत प्रतिशत नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने को लेकर था। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है।शासन की मुख्य धारा के अनुसार कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित नहीं रहना चाहिए।

ग्राम पंचायत भगौसा में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर ओजस्वी वाणी में मम्मी पापा हमें पढाओ स्कूल चलकर नाम लिखाओ जैसे ओजस्वी वाणी में माहौल को शिक्षा मय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जनवीर ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है इससे छात्रों को वंचित नहीं किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक बाबूलाल मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा अनेक लाभान्वित योजनाएं छात्रों के लिए निशुल्क  संचालित की जा रही हैं। छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने के लिए अग्रसर किया जा सके।जाटव मौहल्ले में वीरीसिंह एवं उनके भाइयों ने छात्रों एवं स्टाफ कर्मियों का स्वागत किया वहीं अटल फौजदार के यहां बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने को प्रेरित किया।

रैली का कुशल नेतृत्व प्रधानाध्यापक बाबूलाल मिश्रा एवं प्रधानाध्यापक वंदना गौर द्वय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में बाबूलाल मिश्रा, वन्दना गौर,मीना कुमारी, सुघड़ सिंह, गोविंद प्रसाद , आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी,रेखा , कुसुम आदि थे। अंत में आयोजकों ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए स्वल्पाहार वितरित किया।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).