रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा राजकीय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का वृहद आयोजन
मथुरा। राजकीय संग्रहालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 11 यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा के सहयोग से योगाभ्यास एवं योगासन का वृहद आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ से डॉ. रश्मि अग्रवाल ने योग का प्रशिक्षण दिया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि योग मांसपेशियों को मजबूत करता है, लचीलापन बढ़ाता है और रक्त संचार में सुधार करता है, जिससे जोड़ों का दर्द और पीठ दर्द कम होता है। नियमित योग अभ्यास से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, योग रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
संग्रहालय के उप निदेशक योगेश कुमार ने आए हुए बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया एवं योग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का कार्य करती है। इसके अभ्यास से कई प्रकार के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, मनीष कुमार, अनितेश वार्ष्णेय, रचना, दिनेश, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रजत पाण्डेय, लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह, नायक सूबेदार जसविंदर सिंह, नायक सूबेदार सुखविंदर सिंह, नायक सूबेदार नीर बहादुर राणा एवं संग्रहालय के अन्य कार्मिक एवं एनसीसी के बच्चे उपस्थित रहे।
- Legend News

Recent Comments