रिपोर्ट : LegendNews
प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में कैंट बिजलीघर पर विशाल धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
मथुरा। आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में बिजलीघर कैंट पर विशाल धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम विधुत वितरण निगम अधिशासी अभियंता श्री राजीव गर्ग जी को ज्ञापन सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कंपनी द्वारा पूरे प्रदेश में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जबकि सरकार का कहना है उपभोक्ताओं की सहमति से ही मीटर लगाए जाएं ,स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिल लगातार 3 से 4 गुना तक बढ़े हुए आ रहे हैं जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
उपभोक्ताओं को बिल निकाल कर नहीं दिया जा रहा है, सिर्फ उपभोक्ताओं के बिल की राशि का मैसेज भेजा जा रहा है। जिससे गरीब किसान ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को यही पता नहीं लगता उसने कितने यूनिट बिजली खर्च की है जब उपभोक्ता सब स्टेशन शिकायत लेकर जाता है तो एक ही जवाब मिलता है बिल जो आया है उसे जमा कर दो । थोड़ा लोड बढ़ने पर बड़े हुए लोड के फिक्स चार्ज से भी ज्यादा जुर्माना बिल में लगा दिया जाता है। यदि किसी परिस्थितिवश बिल का बकाया जमा न होने पर सब स्टेशन से ही कनेक्शन काट दिया जाता है जो बिल भरने व भारी भरकम जुर्माना की राशि भरने पर ही जोड़ा जाता है।
स्मार्ट मीटर को प्रीपेड करने से उपभोक्ता का बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली काट दी जाती है, जो रिचार्ज होने के बाद भी कई घंटों तक बहाल नहीं हो पाती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने चुनावी वादे के अनुसार जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त न देकर स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम जनता का आर्थिक शोषण कर तबाह करने में लगी है।
प्रदेश सरकार द्वारा ट्यूब बैलों की 11000 किलो वाट की लाइन व ग्रामों की 11000 किलो वाट की लाइन अलग-अलग कर दी गई है, जिसमें ट्यूब बैलों को 8 घंटे बिजली देने का प्रावधान है लेकिन ट्यूब बैलों को नियमित सप्लाई न मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव व शहरी क्षेत्रों में घंटों अघोषित विद्युत कटौती होने से आम जनता आक्रोशित है।
अतः उत्तर प्रदेश सरकार का जबर्दस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला आम जनता की जिंदगी को तबाह कर देगा मथुरा जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा अपेक्षा के साथ ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है 1- स्मार्ट मीटर ना लगाए जाएं तथा पुराने मीटरों को ही बहाल किया जाए।2- पूर्व की व्यवस्था के अनुसार उपभोक्ताओं को मीटर रीडर द्वारा विद्युत बिल उपलब्ध कराए जाएं।3-बढ़े हुए बिल व मीटर की जांच कर लेने के बाद ही जुर्माना लगाया जाए।4-गांव व शहरी क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाई जाए।धरना प्रदर्शन का संचालन जिला कांग्रेस महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया।
इस दौरान कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेत्री लता सिंह चौहान,पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, कुंवर सिंह निषाद, आदित्य तिवारी एडवोकेट, अश्वनी शुक्ला एडवोकेट, अर्णव चौधरी, प्रवीन ठाकुर,संदीप हिंडोल, अप्रितम सक्सेना, पंकज चौधरी, विपुल पाठक,डॉ प्रमोद शर्मा, पार्षद पुनीत बघेल, अबरार हुसैन, बालवीर प्रधान, ललिता देवी, आरती चौधरी, गीता दिवाकर, भगवान देवी, मंजू, दीपक दीक्षित एडवोकेट,हाकिम सिंह छोकर, आशीष अग्रवाल, गंगा शरण दीक्षित, प्रमोद पाठक, महेश चौबे,शैलेंद्र चौधरी, दीपक आर्य,प्रेम शंकर शर्मा, गौरांग अग्रवाल, अनिल खरे, धर्मेंद्र चौधरी, रवि खरे, काशन रिजवी, गिर्राज निषाद, सुरेश शर्मा, गिर्राज तोमर, मानवेंद्र पांडव, बालवीर धनगर, शाहरुख खान, मोहम्मद दिलशाद, राजेश धनगर गौरांग अग्रवाल आदि सैकड़ो कांग्रेसी जन उपस्थित थे।
- Legend News

Recent Comments