रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं. दिल्ली से जिम कॉर्बेट पार्क घूमने जा रहे सात दोस्तों की मारुति वैन एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ी. इस दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

दिल्ली से रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने जा रहे निजी कंपनी के कर्मचारियों की कार शनिवार तड़के सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई. हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में अभिषेक अग्निहोत्री, कार्तिक और नीरज और शमशुद्दीन शामिल हैं. कमल, विशाल और जतिन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रामपुर रेफर किया गया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और पुलिस प्रशासन राहत एवं जांच में जुटा है.

रामपुर जनपद में शनिवार तड़के करीब 5 बजे थाना टांडा क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के पास सवार-टांडा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली निवासी सात दोस्त मारुति वैन से उत्तराखंड के रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट पार्क घूमने जा रहे थे.

इसी दौरान चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार वैन आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान अभिषेक अग्निहोत्री, कार्तिक, गुलुबुद्दीन और नीरज के रूप में हुई है. वहीं विशाल, कमल और जतिन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है तथा अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

चार दोस्तों की असमय मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है. एक खुशियों भरा सफर कुछ ही पलों में दर्दनाक हादसे में बदल गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

फिलहाल इस हादसे में घायल तीनों युवकों का इलाज जारी है और पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. सड़क पर लंबी यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम और सतर्कता बेहद ज़रूरी है.

वही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा चालक को नींद आने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है. मारुति वैन ने चलते हुए ट्रक में पीछे से टक्कर मारी, जिससे चार लोगों की जान चली गई. मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).