रिपोर्ट : LegendNews
यूपी में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, पर्यटन निदेशालय से लेकर मानवाधिकार आयोग तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:
राजेश कुमार-2: वर्तमान महानिदेशक (पर्यटन), उत्तर प्रदेश को अब सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के पद पर तैनात किया गया है।
डॉ. वेदपति मिश्रा: वर्तमान सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग को नई जिम्मेदारी देते हुए महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
कुमार प्रशांत: जो अब तक प्रतीक्षारत (Waiting) थे, उन्हें सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के महत्वपूर्ण पद पर तैनाती दी गई है।
प्रांजल यादव: सचिव, एमएसएमई (MSME) एवं निर्यात प्रोत्साहन के साथ-साथ उनके पास कई अन्य विभागों का प्रभार था। अब उन्हें सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे अपने मूल पदों पर बने रहेंगे।
-Legend News

Recent Comments