मथुरा। गोविंद नगर सनातन जागरण हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, केशव नगर, मथुरा महानगर की महाविद्या बस्ती का विशाल हिंदू सम्मलेन कांति वार्ष्णेय धर्मशाला में व‍िगत द‍िवस शन‍िवार को आयोजित किया गया।
सम्मलेन में संत आशीर्वचन प.पूज्य श्री रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने कहा जब-जब हिन्दू बटा है तब-तब देश का विभाजन हुआ है और आक्रांताओं ने हिंदुओ पर अत्याचार किये है इसलिए सभी हिंदुओ को बंद मुट्ठी की तरह एक होकर चलने की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,मथुरा महानगर कार्यवाह श्री विजय बंटा सर्राफ ने कहा हमे सिर्फ हिन्दू बनकर जीने की आवश्यकता है, विभिन्न तरह के दुशविचारों को हिन्दू समाज ने फैलाने वालों के मुँह पर तमाचा होगा जब हिन्दू जातियों में न बटकर एक होकर रहेगा, यह सम्मेलन आयोजित होंने का उद्देश्य सिर्फ हिंदुओं की एकजुटता करना है आगे भी ऐसे और इससे बड़े सम्मेलन आयोजित होते रहेंगे।
हिन्दू सम्मेलन की अध्यक्षता हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश चंद्र चतुर्वेदी जी ने की।
हिन्दू सम्मेलन का मंच संचालन हिन्दू सम्मेलन समिति के सचिव राजीव पाठक जी ने किया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से सरंक्षक संजय शर्मा, महेश गौतम, बनवारी लाल तिवारी, लता अग्रवाल, सुरेश चंद्र गुप्ता, पीयूष राघव, जुगल किशोर अग्रवाल, डॉ.राकेश माहेश्वरी, नंदकिशोर सिंह, प्रेम सिंह, के.सी गौड़, पप्पू गौतम समिति के उपाध्यक्ष दीपक गोला, धर्मेश तिवारी, सोहनलाल मुनीम, वेद प्रकाश अग्रवाल, सत्येंद्र जोशी, देवी प्रसाद अग्रवाल, रमेश सिंह, समिति के कोषाध्यक्ष आशुतोष बंसल, सह-कोषाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, राहुल अग्रवाल,
समिति के सह मंत्री ज्योति सिंह, कृष्ण गोपाल, री राज सिंह, राजेंद्र पटेल, विनोद चौधरी, विपिन खंडेलवाल, दीपा चतुर्वेदी, राजेंद्र चतुर्वेदी, समिति के सदस्य राजीव चतुर्वेदी, विनोद गोला, महेंद्र सिंह रघुवंशी, आकाश सोनी, डिंपल, आरजू, रामगोपाल सिंह, बी.डी,भारद्वाज, वंदना गर्ग, बलवीर सिंह चौहान, श्याम गुर्जर, गुल्लू चौधरी, कमल पेंटर, दिगंबर सिंह, गौरव जादौन, विजय रावत, विमल, नीरज, विवेक, अंकित, मनोज शर्मा, पंकज वर्मा,अभिषेक शर्मा, सुमित राजपूत, पवन कुमार, जगदीश चौधरी, गोपी महावर, जितेंद्र सिंह, गणेश कुमार, वेद प्रकाश, दिनेश अत्री, बादाम सिंह, चंद्रप्रकाश सिंघल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).