रिपोर्ट : LegendNews
स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत गोवर्धन में विशाल ब्लाक स्तरीय रैली निकाली
गोवर्धन। जिला मथुरा में शैक्षिक सत्र के नवीन शुरुआत के सफल संचालन एवं नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर शासन प्रशासन के आदेश के अनुपालन में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत एक विशाल ब्लाक स्तरीय रैली निकाली गई। इस रैली में क्षेत्र के विभिन्न विधालयों के करीब एक हजार छात्र छात्राओं एवं पचास से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने बड़े ही उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
स्कूल चलो अभियान रैली का सफल संचालन ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र तंवर के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त रैली का सफल संचालन मुख्य अतिथि बीईओ द्वारा शिक्षा विभाग के ब्लाक संसाधन केंद्र से किया गया तदुपरांत रैली ओजस्वी वाणी एवं नारों के मध्य गोवर्धन के मुख्य बाजार एवं व्यस्तम चौराहे से होते हुए निकाली गई।
इस दौरान नवीन नामांकन के प्रति अभिवावकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में बीईओ नरेंद्र तंवर, एआरपी कपिल देव चौधरी,देव कुमार, हरवीर सिंह, मुरारीलाल उपाध्याय, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार बौद्ध, सीमा रानी,अंतिमा गर्ग, स्वीटी कुमारी, अंजली शर्मा, एवं अन्य अध्यापक एवं ब्लाक कार्यालय कर्मचारी सहित बहुत ही संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर एआरपी देव कुमार एवं स्थानीय प्रधानाध्यपकों ने घर-घर जाकर उन अभिवावकों से संपर्क किया जिनके छात्र अभी तक स्कूल नहीं जा रहे हैं। एआरपी कपिल देव चौधरी ने डीबीटी माध्यम से धनराशि से निशुल्क शासन की सुविधाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला वहीं एआरपी हरवीर सिंह ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रत्येक छात्र का अधिकार है। एआरपी मुरारीलाल उपाध्याय ने शिक्षा के लिए मिलने वाली सुविधाओं पर महत्व डाला। एआरपी देव कुमार ने गणित एवं विज्ञान किट से उपयोग होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि बीईओ नरेंद्र तंवर ने कहा कि इस वर्ष हमारा लक्ष्य ब्लाक के प्रत्येक छात्र को विधालय की मुख्य धारा से जोड़ना है।

Recent Comments