रिपोर्ट : LegendNews
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मथुरा के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्राओं का स्वागत किया।
नंदगांव, कोसी, शहीद हेमराज, मांट, सोनई, अनोरा, दीनदयाल धाम और बाजना सहित विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
दीनदयाल धाम मंडल की सभा को संबोधित करते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश एक सूत्र में बंधकर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि `तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। मथुरा जिले में कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया, वह सराहनीय है।`
जिला महामंत्री आकाश चौधरी ने कहा कि बलदेव विधानसभा के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। ऐसी यात्राएं युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करती हैं और हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि `भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
दीनदयाल धाम मंडल: मण्डल अध्यक्ष पारस ठाकुर, जिला मंत्री अजय परखम, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजदर्शन पचौरी, जिला सह कार्यालय मंत्री संजय तरकर, मण्डल उपाध्यक्ष भोला चौधरी, रविन्द्र चौधरी, दिनेश चौहान, रामनरेश उपाध्याय, मण्डल महामंत्री हरिशंकर दीक्षित, परमानन्द अग्रवाल, मण्डल मंत्री राहुल पाठक।
अन्य मंडल: कमल किशोर, नरदेव चौधरी, सुमन चौधरी, अमन ठाकुर, मनीष पाराशर, सुरेश तरकर, सतपाल चौधरी, वीर चंद गुर्जर, अनिल चौधरी, अनिल प्रमुख, पीयूष धनगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।
- Legend News

Recent Comments
Liam Knox
2026-08-24 04:24:07
The community spirit and enthusiasm shown during the Tiranga Yatra really stand out. On a lighter note, Rocket Goal is a fun little game to enjoy during free time, especially when you just want to relax for a few minutes.