मथुरा। रविवार को प्राचीन माँ योगमाया मंदिर, कंस कारागार से 2 अप्रैल 2026 गुरुवार  को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर आज मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर की महंत वंदना पाराशर ने की, जबकि संचालन संजय हरियाणा ने किया।

बैठक में  महंत वंदना पाराशर ने कहा कि यह शोभायात्रा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए सभी श्रद्धालु मिलकर इसे भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न कराएं। वहीं संजय हरियाणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 2 अप्रैल को सायं 5 बजे प्राचीन माँ योगमाया मंदिर, कंस कारागार से शोभायात्रा प्रारंभ होगी तथा मलपुरा रूपम टॉकीज मंडी रामदास चौक बाजार सट्टा बाजार होली गेट होती हुई विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी।

उन्होंने बताया कि रात्रि 9 बजे से सुंदरकाण्ड पाठ एवं प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सेवायत ओमप्रकाश पाठक श्याम शर्मा आशीष शर्मा अर्जुन पंडित हरिशंकर विजय शर्मा कुलदीप शर्मा राहुल शर्मा सर्वेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
-Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).