मथुरा। अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने पर आज शहर में भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा के  जिला कोषाध्यक्ष मोनू पांडेय शोभायात्रा के संयोजक रहे, उन्होंने बताया कि आज हमारे आराध्य भगवान श्री राम भव्य प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरा हो गया है जिसको लेकर आज हमने राधिका बिहार दुर्गा पुरी से मंडी चौराहा, कृष्णा नगर, भूतेश्वर, बीएसए रोड होते हुए राधिका बिहार पर संपन्न हुई। यात्रा सम्पन्न होने के बाद समस्त सनातन प्रेमी को भंडारा प्रसाद वितरण किया गया जिसमें समस्त सनातन प्रेमी मौजूद रहे।

शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंदराम शर्मा ने भगवा झंडा फ़हरा कर किया। शोभायात्रा में भगवान राम की भव्य झांकी और पवन पुत्र हनुमान जी की झांकी ने सबका मन मोह लिया। यात्रा का भक्तों ने जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इस दौरान कृष्णानगर चौकी इंचार्ज विक्रांत तोमर ने ट्रैफिक की व्यवस्था बहुत ही अच्छे ढंग से संभाली।

शोभायात्रा में गोविंद राम शर्मा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, चरण सिंह जादौन जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, योगेश यादव, रिंकू यादव, के.के अग्रवाल, निरंजन सिंह पार्षद, अनुज खंडेलवाल, सोनू अग्रवाल, मोहित खंडेलवाल, निर्मल अग्रवाल, बी एल पांडेय, पवन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).