रिपोर्ट : LegendNews
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के सामने करो या मरो की स्थिति
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने सीरीज में बने रहने की बड़ी चुनौती होगी। ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले जाने वाले इस मैच में हार भारत के लिए सीरीज लगभग खत्म कर सकती।
दूसरी ओर इंग्लैंड पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे होगा।
दक्षिण-एशियाई और प्रवासी
भारत ने पिछले टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू कराया। 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा मेल क्रिकेटर बने वैभव ने आते ही अपनी पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर को छक्का जड़कर सुर्खियां बटोर लीं। हालांकि उनकी 10 गेंदों की छोटी लेकिन आक्रामक पारी टीम के काम नहीं आई। वैभव और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई थी। लेकिन बाकी बल्लेबाज उस लय को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
बिश्नोई की हो सकती है छुट्टी
गेंदबाजी में भी भारत की रणनीति सवालों के घेरे में रही। रवि बिश्नोई अपनी लय में नजर नहीं आए और इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच का रुख बदल दिया।
भारत लगातार 3 टी20 हारा
डरहम में बारिश के कारण रद्द हुए मुकाबले को छोड़ दें तो भारत लगातार तीन पूरे हुए टी20 इंटरनेशनल मैच हार चुका। ऐसा 2021 के बाद पहली बार हुआ है। उस समय श्रीलंका दौरे पर दूसरी टीम को हार मिली थी और फिर टी20 विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबलों में भी भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी का इम्तेहान
टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान को हटाकर श्रेयस अय्यर को नई जिम्मेदारी देने के बाद टीम मैनेजमेंट 2028 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार कर रहा। यही वजह है कि लगातार प्रयोग देखने को मिल रहे। हालांकि इन बदलावों का असर प्रदर्शन पर भी दिखाई दे रहा। टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन भी शुरुआती तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अंतिम 11 से बाहर हो गए।
उधर इंग्लैंड के लिए भी यह सीरीज काफी अहम है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने और बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद टीम दबाव में थी। लेकिन मैनचेस्टर में मिली जीत ने उसका आत्मविश्वास बढ़ा दिया। युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल की शानदार पारी ने इंग्लैंड को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी।
वैभव पर सबकी नजरें रहेंगी
इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित करना चाहेंगे। वहीं इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह सिर्फ एक बार 30 रन का आंकड़ा पार कर सके हैं और पिछले मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए थे।
इंग्लैंड ने 1 दिन पहले घोषित की प्लेइंग-11
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 के लिए अपनी विजयी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं भारत में एक बदलाव देखने को मिल सकता। कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले मैच में बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लगने के बावजूद मैदान पर उतरे थे और उनके खेलने की उम्मीद है। हालांकि रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे या वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता।
ट्रेंट ब्रिज में बड़ा स्कोर बन सकता
ट्रेंट ब्रिज की पिच पहले बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलने लगी है। इस सीजन टी20 ब्लास्ट में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन रहा है। मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आंकड़ों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में भारत के लिए पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद अगर इस मैच में दो विकेट लेते हैं तो वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
भारत (संभावित-11): 1 अभिषेक शर्मा, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 इशान किशन (विकेट कीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव/सूर्यांश शेडगे/वाशिंगटन सुंदर, 11 वरुण चक्रवर्ती।
-Legend News

Recent Comments