रिपोर्ट : LegendNews
बरौली से निकला किसानों का हुजूम, प्रशासन की उदासीनता पर जताया रोष
मथुरा। 68वीं भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर बरौली स्थित प्रवक्ता कैंप कार्यालय से एक भव्य और सफल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया*। सावन मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 15 अगस्त के स्थान पर 13 अगस्त को यह यात्रा निकालकर किसानों ने बेहतरीन प्रशासनिक सूझबूझ और अनुशासन का परिचय दिया।
प्रमुख माँगें और ज्ञापन
यात्रा बरौली से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय माँगों का एक ज्ञापन *मौके पर पहुँचे अधिशासी अभियंता (प्रथम, मथुरा), उपखंड अधिकारी (बलदेव) एवं नायब तहसीलदार (महावन) को सौंपा।
राष्ट्रीय माँगें: उर्वरक (खाद) पूर्ति अधिनियम, भूमि अधिग्रहण नियम (64.7% अतिरिक्त अधिकार), और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी।
विद्युत विभाग से जुड़ी क्षेत्रीय माँगें: जर्जर विद्युत लाइनों को ठीक करना, बिजली बिलों में संशोधन, घरेलू उपभोक्ताओं की क्षमता वृद्धि में अनियमितता पर रोक, तथा 220 केवी गोकुल से निकलने वाली 33 केवी लाइन (जो बरौली आ रही है) से बलदेव के 5 फीडरों को जोड़े जाने से हो रही आए दिन की ब्रेकडाउन समस्याओं का समाधान।
किसानों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता व मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। "केंद्र सरकार ने किसानों के साथ बड़ा छल किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लिखित गारंटी का वादा करके सरकार ने आज तक कोई कानून नहीं बनाया। देश का किसान इस वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध करता है।"
वक्ताओं ने क्षेत्रीय प्रशासन की गंभीर कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। खुफिया विभाग की रिपोर्ट होने के बावजूद जिला या तहसील स्तर से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी (जिलाधिकारी या उपजिलाधिकारी) मौके पर नहीं पहुँचा, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोया हुआ प्रशासन नहीं जागा, तो बहुत जल्द मथुरा जिला मुख्यालय पर एक बड़े और उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी इंचार्ज बरौली महाराज सिंह एवं भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कैप्टन बच्चू सिंह (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मथुरा)
योगेश अस्थान (जिला उपाध्यक्ष, मथुरा)
रामगोपाल (जिला सचिव)
लालाराम (वरिष्ठ जिला संयोजक)
शैतान परिहार (प्रदेश प्रवक्ता कैंप कार्यालय प्रभारी)
जगदीश परिहार (प्रदेश प्रवक्ता कैंप कार्यालय महासचिव)
नीरेश कोयड़ (तहसील अध्यक्ष, महावन)
मदन गोपाल (ब्लॉक अध्यक्ष, बलदेव)
इनके अलावा, तहसील उपाध्यक्ष महावन रणछोड़ सिंह, सुभाष pandit, सुखवीर, सूरज पहलवान सोनवीर परिहार, भोला परिहार, जीतू परिहार, कन्हैया परिहार, ट्रैक्टर प्रमुख पंकज परिहार, सुल्तान परिहार,जगवीर सिंह उर्फ जग्गो प्रधान,कैलासी,रज्जो परिहार, ओमवीर परिहार, सुशील परिहार, लाल परिहार, रविंद्र परिहार, भूदेव नेताजी, पवन चौधरी, नरेंद्र परिहार, चंद्रवीर परिहार, छोटू वीर सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
- Legend News

Recent Comments