रिपोर्ट : LegendNews
ओडिशा के राउरकेला में चार्टर्ड विमान क्रैश, पायलट समेत सभी 9 लोग घायल
ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट सहित विमान में सवार सभी 9 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी के जान को फिलहाल खतरा नहीं है। ये विमान इंडिन वन एयर का बताया जा रहा है। विमान में पायलट समेत कुल 9 लाग सवार थे।
कहां हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि विमान राउरकेला से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए। रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सभी घायलों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। वहीं, भुवनेश्वर से पर्यटन विभाग की एक टीम के भी मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों पर आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। घटना के बाद से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा
बताया जा रहा है कि इस विमान को दोपहर 1:15 बजे राउरकेला में लैंड करना था, लेकिन इसके बजाय उसने जाल्दा के पास इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की। चश्मदीदों ने बताया कि जब विमान ने जाल्दा के पास इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की तो अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय रूटों पर विमानन सुरक्षा को लेकर चिंताएं एक बार फिर सामने आई हैं।
-Legend News

Recent Comments