रिपोर्ट : LegendNews
हिमाचल प्रदेश के मंडी में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की गला रेत कर हत्या
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड में दो बाइक सवार युवकों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
-Legend News

Recent Comments