उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में विपक्षी पार्टियां अक्सर यह आरोप लगाती हैं कि भगवा दल की सरकारें मुसलमानों को निशाना बनाते हुए बुलडोजर ऐक्शन लेती हैं। अपराधियों के अवैध निर्माणों पर होने वाले बुलडोजर ऐक्शन को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जाती है। हालांकि, भाजपा के कट्टर विरोधी और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का जवाब इस मामले में अलग है। संजय सिंह का मानना है कि भाजपा सरकारों से पीड़ित 90 फीसदी लोग हिंदू हैं और 10 ही फीसदी मुसलमान। 
संजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुसलमानों से कहीं अधिक हिंदुओं के घर तोड़ रही है। राज्यसभा सांसद ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग उड़ा देंगे, एनकाउंटर करा देंगे जैसी बात कहते हैं। इसके आगे उन्होंने बुलडोजर ऐक्शन का जिक्र करते हुए कहा, 'इसमें कुछ लोगों को मजा भी आता है, जो मजा लेते रहते हैं उन्हीं को फिर सजा मिल जाती है। चार मुसलमान के घर पर बुलडोजर चलता है, अरे लड्डू बांटों रहीम को निपटा दिया,मकसूद को निपटा दिया, इरफान को निपटा दिया। लड्डू बंटता रहता है पता चला कि बुलडोजर पहुंच गया रमेश के यहां, पहुंच गया श्याम के यहां।' 
जिनके घर तोड़ गए उनमें 10 फीसदी ही मुसलमान: संजय सिंह
आप के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा, 'मेरी बात पर मत यकीन करिए, काशी जाइए मैं इस देश के हिंदुओं से कहता हूं कि बुलडोजर के प्रकोप का दर्शन करना है तो काशी जाइए। वहां एक टूर बनाइए बुलडोजर प्रकोप टूर। हजारों हिंदुओं के घर तोड़े गए, सैकड़ों पुरातन मंदिर तोड़े गए। आप अयोध्या जाइए, वहां बुलडोजर प्रकोप टूर करिए। वहां हजारों हिंदुओं के घर तोड़े गए।' यह पूछे जाने पर कि वहां तो विकास कार्यों के लिए घर तोड़े गए तो संजय सिंह ने कहा, 'तो फिर यह क्यों कहते हो कि मुसलमानों को ठीक कर दूंगा बुलडोजर से, लेकिन ठीक तो तुम कर रहे हो हिंदुओं को। मुसलमानों के नाम पर मजा ले लेते हो... रजा चार मुसलमानों को उड़ा दिया। ये जो मौज वाला खेल चलता है इससे सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुओं का हो रहा है। मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि यदि पूरे देश का आंकड़ा पेश किया जाए कि कितने हिंदुओं के घर उजाड़े गए कितने मुसलमानों के उजाड़े गए, 10 फीसदी मुसलमान मिलेगा, 90 फीसदी हिंदू मिलेगा।' 
दिल्ली में 12 लाख मकान टूटेंगे: संजय सिंह
सांसद ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा, दिल्ली में मद्रासी कैंप में सारे हिंदुओं के घर तोड़ दिए गए। शालीमार बाग में पूर्वांचल के भाइयों को जमींदोज कर दिया इन्हीं भाजपाइयों। अब अडाणी और पूंजीपतियों को देंगे जमीन। अब ओजोन के नाम पर शुरू किया है इन्होंने। कम से कम 12 लाख मकान टूटने जा रहे हैं। पूरा साफ करने जा रहे हैं यमुना के किनारे, करावल नगर से बदरपुर तक। ये स्कूल तोड़ेंगे, अस्पताल तोड़ेंगे। ये वो पार्टी है जो मेडिकल कॉलेज बंद कराकर नाच रहे थे। इनसे आपको लगता है कि देश का भविष्य बनाएंगे, नीट पेपर लीक पर बोलेंगे। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).