कनाडा में पील पुलिस ने पंजाबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ब्रैम्पटन में 2 अक्टूबर की रात को गोलियां चलाने वाले 8 पंजाबी युवकों को उनके घरों से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पील रिजनल पुलिस ने पकड़े गए युवकों से हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें पिस्तौल शामिल हैं। ब्रैम्पटन की ब्रिजल ड्राइव पर पड़ती डोनाल्ड स्ट्रीट के लोगों ने पुलिस को फोन पर शिकायत की थी कि 2 अक्टूबर की रात को कुछ पंजाबी युवकों ने गोलियां चलाई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस ने जांच में पाया था की गोलीबारी तो हुई थी लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। 
सभी पंजाबी युवक 19 से 26 साल के
ब्रैम्पटन की डोनाल्ड स्ट्रीट में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पील पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उन्हें सूचना मिली थी कि सभी आरोपी एक घर में छुरे हुए हैं। पुलिस ने घर पर छापेमारी कर आट युवकों को पकड़ा जिनकी पहचान राजदीप, राबजोत रंधावा, जगमीत सिंह, रिपनजीत सिंह, जपनजीत सिंह, लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इन सभी युवकों की उम्र 19 से 26 साल के बीच है।
इनमें से एक युवक ऐसा भी है जिसने पिछले दिनों गाड़ी से एक ट्रक को टक्कर मार दी थी औप उसमें कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। लोगों ने पुलिस को बताया है कि पकड़े गए पंजाबी युवक गुंडा प्रवृति के हैं और अक्सर वहां पर लड़ाई झगड़ा भी करते रहते हैं।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).