तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को पटाखा बनाने की यूनिट में धमाका हो गया। इसमें 3 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि जिले के पझायापेट्टई में पटाखा बनाने की यूनिट में सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। 2 महिला मजदूर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले बारूद को उठाकर ले जा रही थीं। तभी उसमें धमाका हो गया।
यूनिट में करीब 12-15 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कई घायल हो गए। कितने लोग घायल हुए यह सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। धमाके से लगी आग ने आसपास के घर और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। एक होटल भी थी इसकी दीवार भी ढह गई। 
पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव सेवाकर्मियों ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
इससे पहले मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई थी। 
दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).