रिपोर्ट : LegendNews
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा: यामी गौतम और राजकुमार राव का दबदबा
साल 20224 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए शनिवार 18 जुलाई को शाम 5:30 बजे 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों का एलान किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2024 बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नाम की आधिकारिक घोषणा की, जिसमें कार्तिक आर्यन और यामी गौतम जैसे कलाकारों को दबदबा देखने को मिला। इस इवेंट को PIB इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया, जिसमें राजकुमार राव की 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया तो वहीं धनुष की 'रायन' को बेस्ट फीचर फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया।
कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर तो यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस
2024 के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन और ममूटी ने साझा किया। कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' (मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) का अवॉर्ड मिला है। वहीं, यामी गौतम ने 'आर्टिकल 370' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल' (मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) का अवॉर्ड जीता।
-Legend News

Recent Comments