आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को हुए भगदड़ हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की खबर से मैं बेहद व्यथित हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मौत अत्यंत दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि राहत कार्यों की निगरानी करें ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो। 
पुलिस ने घटना में दस लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। मंदिर परिसर में अचानक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से भगदड़ मच गई। कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे यह दु:खद घटना घटित हुई। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).