मथुरा। रिफाइनरी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में आईओसी के कार्यकारी निदेशक एवं नराकास के अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल ने कहा कि राजभाषा नीति का अनुपालन तथा कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में राजभाषा अहम है। इसकी निरंतर समीक्षा होते रहनी चाहिए।

श्री अग्रवाल मंगलवार को रिफाइनरी एम्पलोईज क्लब में आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यालय प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कि नराकास, मथुरा जिले में स्थित सभी सदस्य कार्यालयों का एक संयुक्त मंच है, जिसका उद्देश्य राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देना और राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के मार्ग में आ रही कठिनाइयों को दूर करना है। 

बैठक में मुख्‍य अतिथि के रूप में डॉ छबिल कुमार मेहेर, उप निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (उत्तर-2) गाजियाबाद ने सहभागिता की। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम गीत एवं उच्‍चाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्‍ज्‍वलन से किया गया।  

इसके पूर्व बैठक में सभी का स्वागत करते हुए अनिल कुमार, मुख्य  महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने राजभाषा के प्रति लगाव देश प्रेम का ही एक रूप है तथा केंद्रीय सरकार के कार्यालयों एवं उपक्रमों में राजभाषा नीति, नियमों एवं अधिनियमों का अनुपालन लक्ष्य के अनुरूप करना आवश्‍यक है। 

डॉ छबिल कुमार मेहेर ने सदस्य कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजभाषा विभाग के वार्षिक कार्यक्रम को लागू करना तथा संघ की राजभाषा नीति का पूर्ण अनुपालन करना प्रत्येक कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी है। 
छमाही में समिति कार्यालयों में हुई हिंदी प्रगति पर संतोष प्रकट करते हुए उन्होने धारा 3(3) का अक्षरशरू पालन करने के लिए कहा।

बैठक में राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट निष्पादन हेतु वर्ष 2024-25 के लिए सदस्य कार्यालयों को राजभाषा शील्ड प्रदान की गई, जिसमें केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, मथुरा को प्रथम, भारतीय स्‍टेट बैंक (मुख्‍य शाखा) को द्वितीय, हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. मथुरा को तृतीय राजभाषा शील्ड एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. मथुरा एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मथुरा को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 

बैठक में अध्‍यक्ष कार्यालय नराकास मथुरा द्वारा नगर स्तरीय एक नवीनतम विशेष पहल की गई जिसमें नराकास मथुरा के वह सदस्‍य कार्यालयों के कार्यलय प्रमुख जिन्‍होंने नराकास मथुरा की पिछली तीन बैठकों में लगातार भाग लिया व राजभाषा विभाग के वार्षिक कार्यक्रम, धारा 3(3) का अक्षरशः पालन तथा संघ की राजभाषा नीति का पूर्णतरू अनुपालन किया। उन सभी सदस्‍य कार्यालयों के कार्यलय प्रमुखों को प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार से बैठक में सम्मानित किया गया। 
सुश्री रेनू पाठक, वरिष्‍ठ प्रबन्धक (कॉर्पोरेट संचार), मथुरा रिफाइनरी ने नराकास, मथुरा की छमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में दीप चंद वर्मा, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं, प्रबंधन सेवाएं, अधिगम एवं विकास), मथुरा रिफाइनरी, सदस्य कार्यालयों (केंद्र सरकार, उपक्रमों, बैंक, विद्यालयों और बीमा  कंपनियों) के कार्यालय प्रमुखों  और राजभाषा अधिकारियों व प्रभारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।
-Legend News 
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).