उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मस्जिद में 6 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है. पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. संभल सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि 'एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी के साथ एक व्यक्ति ने रेप किया है. जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पीड़िता का बयान दर्ज करके मेडिकल चेक के लिए भेजा गया है. मामले में जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, की जाएगी.'
महिला की शिकायत के मुताबिक आरोपी ओवैस एक मस्जिद में मौलवी है. संभल थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उसकी 6 वर्षीय बेटी के साथ दीनी तालीम देने वाले ओवैस नामक युवक ने मस्जिद के पास बने एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया. मासूम ने बताया कि इमाम ने गंदा काम किया है. जिसके बाद परिवार वालों ने इमाम से शिकायत की तो इमाम ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद मासूम के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी इमाम उबैस की करतूत बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी. महिला की तहरीर पर आरोपी ओवैस के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर ली है. पुलिस ने IPC की धारा 376 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फॉर्म सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. इस खबर से आस-पास के लोगों में दहशहत का माहौल है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).