दूसरे देशों को आतंक से तबाह करने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंक से तबाही की तरफ बढ़ रहा है। आए दिन उस पर होते आतंकी हमलों से सरकार पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। वहीं अब फिर से पाकिस्तान की सेना पर वजीरिस्तान में आतंकी हमला हो गया है। जिसमें पाकिस्तान के 6 जवानों की मौत हो गई है। तहरीक-ए-तालिबान (TTP) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक TTP लड़ाकों ने ऊपरी दक्षिण वजीरिस्तान में लाधा के पास पाकिस्तानी सेना की चौकी पर क्रूर हमला किया। इसमें 6 सैनिक मारे गए हैं, और 11 अन्य घायल हो गए हैं। उनमें से 4 की हालत गंभीर है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक ये परेशान करने वाली बात है कि शांति लाने के चल रही कोशिशों के बावजूद वजीरिस्तान में सेना के प्रति स्थिति गंभीर होती जा रही है। बता दें कि बीते एक महीने में पाकिस्तान में करीब 10 से ज्यादा सेना पर आतंकी हमलों की खबरें सामने आई हैं। इन हमलों में 100 से ज्यादा जवानों की मौत हो चुकी है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).