रिपोर्ट : LegendNews
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पंचदिवसीय होली महोत्सव, होली गायन व बंब वादन ने भावविभोर किया
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आज पंचदिवसीय होली महोत्सव के अन्तर्गत होली रसिया गायन एवं बंब वादन का कार्यक्रम हुआ।
इस संबंध में श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार फाल्गुन षुक्ल रंगभरी एकादषी तद्नुसार दिनांक 27 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हुये होली के पंचदिवसीय कार्यक्रमों के क्रम में आज तृतीय दिवस रविवार (01 मार्च 2026) की सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रीकृश्ण-जन्मस्थान (जन्मभूमि) प्रांगण में स्थित पवित्र लीलामंच पर खुर्जा के श्री नीटू सिंह एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा होली की विभिन्न विधाओं में से एक बंब वादन एवं रसिया गायन/नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुजन ने बंब वादन, रसिया गायन को देख भावविभोर होकर उद्दाम नृत्य कर उठे।
पंचदिवसीय होली महोत्सव के चतुर्थ दिवस कल दिनांक 02 मार्च 2026 को लीलामांच पर सांय 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक होली रसिया गायन, ब्रज के लोक नृत्य, मयूर नृत्य, पुष्पों की होली आदि होली की विभिन्न प्रस्तुति श्री राजेश प्रसाद शर्मा, गोवर्धन, मथुरा के कलाकारों द्वारा होंगी।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण व्यवस्थाओं में जुटे हुऐ थे।
- Legend News

Recent Comments