रिपोर्ट : LegendNews
आगरा में 40 लाख की लूट, सादाबाद के सराफा कारोबारी साथ हुई वारदात
आगरा। सादाबाद के सराफा कारोबारी रामवीर से खंदौली के बगल घूंसा पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार दोपहर एक बजे 40 लाख रुपये लूट लिए। सादाबाद के गांव कुरसंडा निवासी रामवीर सराफा कारोबारी हैं। वह बाइक से किनारी बाजार चांदी खरीदने आ रहे थे। उनके पास बैग में 40 लाख रुपये थे। बगल घूंसा के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
अपनी बाइक बराबर में लाकर रामवीर को लात मारकर गिरा दिया। जिसके बाद तमंचा तानकर रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। लूट की जानकारी होने पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गय। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सराफा कारोबारी ने बताया कि लूटी गई रकम में 21 लाख रुपये उन्होंने लोन लिया था। जबकि 19 लाख रुपये दूसरे कारोबारियों के थे। वह अक्सर बाइक से खरीदारी करने किनारी बाजार जाते हैं। खंदौली की सीमा में आते ही बदमाश उनके पीछे लग गए थे।
लूट की घटना से वह दहशत में आ गए थे। पहले स्वजन को सूचना दी। उनके आने के बाद दोपहर ढाई बजे पुलिस को लूट की सूचना दी।डीसीपी आदित्य ने बताया कि घटना का पर्दाफाश करने काे तीन टीमें लगाई गई हैं।
- Legend News

Recent Comments