मथुरा। रंगों का त्यौहार होली अब कुछ ही दिन दूर है। यूपी के कई शहरों में होली का उल्लास दिखाई देने लगा है। मथुरा-बरसाना में 40 दिनों का रंगोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। आज गोकुल में छड़ीमार होली खेली जा रही है। सोमवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होली खेली गई थी।

ब्रज के 40 दिवसीय होली महापर्व में गोकुल की छड़ीमार होली भी शामिल है जो आज यानी कि 11 मार्च को गोकुल में मनाई जा रही है। गोकुल की छड़ीमार होली कुछ-कुछ बरसाने की लठमार होली की ही तरह होती है लेकिन बस अंतर ये होता है कि जहां एक ओर पहले गोकुल के हुरियारे बरसाने की हुरियारिनों के साथ होली खेलने बरसाना जाते हैं तो वहीं, छड़ीमार होली के दिन बरसाने के हुरियारे गोकुल की हुरियारिनों के साथ होली मनाने गोकुल जाते हैं। 

छड़ीमार होली का आयोजन मुरलीघाट पर किया जाता है। इस दौरान नंद भवन से मुरली घाट तक फूलों में सजाकर ठाकुर जी की यात्रा निकली जाती है।

ठाकुर जी की इस निकलने वाली यात्रा को डोला कहा जाता है। इस डोले में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप के जितने भी ठाकुर जी हैं उनकी प्रतिमाओं को बैठाया जाता है और फिर गोकुल के मुख्य बाजारों में उन्हें होली खिलाते हुए मुरलीधर घाट तक ले जाते हैं। इस यात्रा के दौरान आर्ग में दर्शन करने वाले लोगों पर टेसू के फूल और उनसे बने रंगों को उड़ाया जाता है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).