रिपोर्ट : LegendNews
श्रीलंका की जेल में हुए दंगे में 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
कोलंबो। श्रीलंका की सबसे खुंखार जेलों में से एक में हुई हिंसा में 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. यह देश में पिछले 6 सालों से ज्यादा समय में हुआ सबसे घातक जेल दंगा है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि राजधानी कोलंबो की मुख्य जेल में ड्रग्स के धंधे से जुड़े दो गैंग के कैदियों के बीच रात भर झड़प चली. हिंसा के बाद घायलों को कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोम्बो अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल की डायरेक्टर पुष्पा गामलाथ ने बताया कि उनके सरकारी अस्पताल में 23 शव लाए गए और 100 से ज्यादा घायल कैदियों और गार्डों को भी भर्ती कराया गया. गामलाथ ने टेलीफोन पर AFP को बताया, "कुछ को गोली लगी है, जबकि कुछ को कटने और गंभीर चोटें आई हैं."
- Legend News

Recent Comments