मथुरा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2025) का आयोजन देशभर के 550 शहरों के करीब पांच हजार केंद्रों पर करवाया जायेगा। पिछले वर्ष नीट यूजी एग्जाम में हुई गड़बड़ियों के चलते इस बार एक ही दिन एवं एक ही शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन करवाया गया।

मथुरा में नीट यूजी परीक्षा 2025 आज 4 मई को जनपद के 6 केंद्रों पर आयोजित हुई इसमें 3258 अभ्यर्थी शामिल हुए। 

परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनि‍क तैयारियां पूरी रहीं। फेस स्कैन और बायोमैट्रिक के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई।

एनटीए की ओर से परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में करवाया गया। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न हो गया। परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तय की गई है।

ये रहा ड्रेस कोड
नीट यूजी परीक्षा के लिए एनटीए की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई हैं जिसमें ड्रेस कोड भी शामिल है। पुरुष उम्मीदवारों को कपड़ों में हल्के रंग की हाफ-स्लीव शर्ट या टी-शर्ट. फुल-स्लीव, जिपर, बड़े बटन, कढ़ाई या पैच वाली शर्ट, साधारण ट्राउजर या पैंट, जींस, कुर्ता- पायजामा या भारी जेब वाले कपड़े प्रतिबंधित किये गए थे। इसके साथ ही सैंडल या स्लिपर (पतली सोल वाली), जूते या मोटे सोल वाले फुटवियर नहीं पहनने का दिशा-निर्देश दिया गया।

महिला उम्मीदवारों को भी हल्के रंग की हाफ-स्लीव टॉप, सलवार, ट्राउजर या साधारण कुर्ती, फुल-स्लीव, भारी कढ़ाई, जिपर, बड़े बटन, फ्रिल्स या लेयर वाले कपड़े प्रतिबंधित किये गए हैं।
इन सबके साथ ही दोनों अभ्यर्थियों के लिए घड़ी, कंगन, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, धातु के गहने या अन्य सजावटी सामान को प्रतिबंधित किया गया।

ये थीं एग्जाम गाइडलाइंस
ड्रेस कोड के अलावा एनटीए की ओर से ओर से अन्य गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं जिनको स्टूडेंट्स के द्वारा फॉलो करना अनिवार्य है।
सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर समय से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं, तय समय के बाद किसी भी हाल में स्टूडेंट्स को केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
सभी स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, एक पहचान पत्र एवं पासपोर्ट आकार की कलर फोटोग्राफ अवश्य लेकर जाएं।
अभ्यर्थी किसी प्रकार का गैजेट- मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच आदि साथ लेकर न जाएं।
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).