दिल्ली के मालवीय नगर स्‍थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आज 3 जून बुधवार को आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगने पर दिल्ली फायर सर्विस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे में 21 लोगों की मौते हो चुकी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, जिसकी जांच की जा रही है। 
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड को आज सुबह करीब  8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद DFS (दिल्ली फायर सर्विस) की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। 
बेसमेंट में फंसे थे लोग 
ऐसा कहा जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट में आग लगी थी, उस दौरान वहां पर लोग फंसे हुए थे।  DFS कर्मियों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर CATS (केंद्रीकृत दुर्घटना और आघात सेवा) एंबुलेंस से पास के अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। 
47 लोगों को बचाया गया, BJP विधायक सतीश उपाध्याय
अपने विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में आग लगने की एक बड़ी घटना पर BJP विधायक सतीश उपाध्याय कहते हैं, अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और 47 लोगों को बचाया गया है। 
उन्होंने आगे कहा कि  यह घटना सुबह 8.50 बजे हुई। हम सुबह 9 बजे से यहाँ मौजूद हैं। कुछ ही समय में दमकल विभाग और बचाव दल ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने लोगों को बचाने में मदद की।
अब तक 47 लोगों को बचाया जा चुका है। 21 लोगों की मौत हुई है। आग कैसे लगी, यह जाँच का विषय है। यह एक बहुत ही दुखद घटना है। सरकारी एजेंसियाँ खोज और बचाव अभियान में लगी हुई हैं। अगर एजेंसियों ने समय पर कार्रवाई न की होती, तो यह घटना और भी ज़्यादा गंभीर हो सकती थी। यहाँ बांग्लादेशी और SAARC देशों के लोग थे, जो इलाज के लिए दिल्ली आए थे।  
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद
संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या रसोई में किसी गैस लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ है। हालांकि आग लगने के ठोस कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह का वक्त होने के कारण रेस्टोरेंट में कम लोग थे, नहीं तो ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि अब भी DFS की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).