बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड गानों के भी दुनियाभर में करोड़ों-अरबों फैंस हैं लेकिन बॉलीवुड में कई फिल्में और गाने ऐसे भी बनते हैं जो दूसरे देशों, राज्यों के फोक सॉन्ग या कहानी से प्रेरित होते हैं। कई बार इन Folk Songs को क्रेडिट मिल जाता है तो कई बार नहीं भी।
हालांकि पहले इन बातों का पता नहीं चल पाता था। फिल्मों का तो फिर भी पता लगाना आसान है क्योंकि कई बार रीमेक बनाते वक्त निर्माता ऑरीजनल फिल्म को क्रेडिट दे देते हैं या बता देते हैं कि ये किस फिल्म का रीमेक है लेकिन गानों के साथ अक्सर ये नहीं होता। पहले ये बातें जानना उतना आसान नहीं था लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए ये काफी आसान हो गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर पुराने गानों के शौकिन आखिरकार इन चीजों को पता लगा ही लेते हैं और उन्हें दर्शकों के सामने परोस देते हैं। अब हाल ही में कैटरीना कैफ के एक ब्लॉकबस्टर गाने के पीछे छुपी कहानी भी पता चल गई जब एक इंस्टाग्राम पेज पर इसके बारे में बताया गया।
कैटरीना कैफ का गाना निकला कॉपी?
आपको धूम 3 का कमली (Kamli) गाना तो याद ही होगा। गाना तो कमाल का था ही साथ ही इसमें कैटरीना ने अपने डांस से सबको दीवाना बना दिया था। गाने में उनके सामने कुर्सी पर आमिर बैठे होते हैं जिनकी निगाहें कैटरीना से नहीं हटती हैं वहीं उनकी तरह ही दर्शक भी अपनी आंखें कैटरीना से नहीं हटा पाए थे। 
इस Folk Song से इंस्पायर है ये गाना
अब हाल ही में एक सोशल मीडिया पेज ने दावा किया कि ये गाना भी कॉपी था। इसके अनुसार मुमजार लशरी का गाना मोखे धर ना पियारी (Monkhe Dhar Na Piyari) जो 2006 में रिलीज हुआ था, कमली की इंस्पिरेशन है। पेज ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ये गाना एनर्जी से भरपूर है लेकिन क्या आपको भी ये इस फोक सॉन्ग की तरह लग रहा है? 
कमली (Kamli Song) गाना 2013 में आई 'धूम 3' (Dhoom 3) में था जिसमें कैटरीना ने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए थे। वहीं इसे सुनिधी चौहान ने अपनी आवाज दी थी। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम थे और लिरिसिस्ट अमिताभ भट्टाचार्य थे। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).