रोहित शर्मा ने 18 साल पहले 23 जून को ही अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसको याद कर हिटमैन भावुक हो गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पहले हेलमेट की तस्वीर साझा की है और भावुक संदेश लिखा। रोहित ने लिखा- हमेशा आभारी रहूंगा, 23.06.07। तब रोहित की उम्र 20 साल की थी और उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच से डेब्यू किया था। भारत के लिए दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके रोहित को अब तक के सबसे बेहतरीन ओपनर्स में से एक माना जाता है। इन 18 वर्षों में हिटमैन के करियर में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने इन सबका डट कर सामना किया और अब वह कामयाबी की बुलंदियों पर हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).