मथुरा। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बुद्धिजीवियों की संस्था जन सांस्कृतिक मंच की आमसभा फ्लोरेंस गार्डन में डॉक्टर अशोक बंसल की अध्यक्षता एवं डॉक्टर धर्मराज के संचालन में संपन्न हुई। 

आमसभा में मंच की स्थापना के 4 जनवरी 2026 को 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए वर्ष भर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक तथा छात्र एवं नौजवानों से जुड़े प्रगतिशील एवं स्वस्थ मानवीय मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम करने की विस्तार से रूपरेखा तैयार करते हुए निर्णय लिया गया। 

इस अवसर पर मंच अपने विगत 50 वर्षों की शानदार सफल यात्रा को एक स्मारिका के रूप में प्रकाशित करेगा। इसी के साथ-साथ 4 जनवरी को देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पदों पर आसीन मंच के सदस्यों को मथुरा बुलाकर एक यादगार कार्यक्रम किया जाएगा। 
इस कार्यक्रम में मंच उन अपने सभी सदस्यों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा, जो दिवंगत हो गए हैं। ऐसे सदस्यों के परिजनों को 4 जनवरी के कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाएगा। 

कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए एक 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। उपस्थित सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। विगत 50 वर्षों में मंच ने बहुत सी चुनौतियां का सामना किया है तथा अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ समाज को दिशा देने का काम किया। मंच के द्वारा आयोजित की गईं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर गोष्ठी, दुनियां के पैमाने पर आए आर्थिक एवं वैचारिक बदलावों पर चर्चा तथा जनता के लिए जनवादी कवि सम्मेलनों के आयोजनों को बैठक में विस्तार से याद किया गया और पुनः बड़ी ऊर्जा के साथ इसी प्रकार की गतिविधियों को आगे निरंतर रखने के लिए सभी ने जोर दिया। 

मंच के सभी सदस्यों ने गंभीरता पूर्वक देश के नौजवानों के हालातों पर तथा उनके भटकाव पर चिंता व्यक्त की और उसे सही रास्ते पर कैसे लाया जाए इसके लिए चिंतन मनन किया। आम सभा में कोर कमेटी सदस्य राजकिशोर, रवि प्रकाश भारद्वाज, मुरारी लाल अग्रवाल, सुनील आचार्य एवं डॉक्टर धर्मराज ने विगत कार्यों की रिपोर्टिंग की। आमसभा में  कवि राहुल गुप्ता एवं जितेंद्र सिंह विमल ने काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर मंच के वरिष्ठतम सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ आर के चतुर्वेदी, मंच की स्थापना से अब तक सक्रिय श्रीमती प्रीति अग्रवाल, पवन चतुर्वेदी, दीपक गोयल, राकेश भार्गव, साधना भार्गव, संजय भटनागर, उपेंद्र चतुर्वेदी, आशुतोष गर्ग,  प्रहलाद सिंह,  विवेक दत्त मथुरिया, आशा गोयल, शशि बंसल, नम्रता सिंह, अनीता अग्रवाल, मीनू गोयल, कल्पना गर्ग, भूपेंद्र अग्रवाल, सौरभ चतुर्वेदी, मुरारी लाल गर्ग, हरीश अग्रवाल, अरविंद बंसल आदि उपस्थित थे।
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).