हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच वहां के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों ने अगले 24 घटों तक घरों से नहीं निकलने की अपील की है.
एक वीडियो में उन्होंने कहा, "प्रदेश के लोगों से एक बार फिर अनुरोध करना चाहता हूं कि वो अगले 24 घंटों तक घरों में रहें. अगले 24 घंटों में बहुत तेज़ बारिश की संभावना है. "
उन्होंने तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. किसी भी तरह की मदद के लिए 1100, 1070 और 1077 पर फ़ोन किया जा सकता है. 
उन्होंने विधायकों से अपील की है कि वो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की मदद करें. सीएम ने कहा कि अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से ब्यास समेत कई नदियां उफान पर है. मनाली और कुल्लू में ब्यास के किनारे भारी तबाही हुई है.
नदी के तेज़ बहाव में कई मकान और गाड़ियां बह गई हैं. 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट कर हिमाचल और उत्तराखंड में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया है.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है." 
"सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की आशा करता हूं."
"सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत कार्यों में वो प्रशासन की सहायता करें. इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का हम सभी को मिल कर सामना करना है."
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).